IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारत को तीन अहम सवालों का जवाबों ढूंढना होगा, तभी बन पाएंगे वर्ल्ड चैंपियन

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम शनिवार 22 जून को टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का सामना करेगा। सुपर 8 का यह मुकाबला एंटिगा में खेला जाएगा। भारत को अगर इस सेमीफाइनल में जाना है तो यह मुकाबला जीतना होगा। इसके बाद उनका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। टीम इंडिया के लिए अब हर मैच नॉकआउट मैच है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारत को तीन अहम सवालों का जवाबों ढूंढना है तभी जाकर वह वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगे। जानिए भारत की तीन कमजोरियों के बारे में

भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी फॉर्म में नहीं है। विराट कोहली और रोहित शर्मा अमेरिका में खेले गए ग्रुप राउंड में संघर्ष करते नजर आए थे। रोहित शर्मा बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते आए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ भी यह नजर आया जहां फजलहक फारुकी की स्लो गेंद पर रोहित आउट हुए। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा के लिए मुस्तफिजुर रहमान चुनौती होंगे। विराट कोहली के लिए तस्किन अहमद और तनजिम हसन साकिब की गेंद चुनौती हो सकती हैं। ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर कोहली फंस सकते हैं। कोहली इस समय वैसे ही रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ऋषभ पंत यूं तो टी20 में अपने हैरान करने देने वाले शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। हालांकि यह विकेटकीपर बल्लेबाज लेग स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए। पंत ने कलाई के स्पिनर्स के खिलाफ पांच गेंदे खेली हैं जिसमें वह छह ही रन बना पाए हैं। उन्होंने लेग स्पिनर्स के खिलाफ केवल 118.59 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। पंत पिछले मैच में ऋषभ पंत की गेंद पर आउट हुए थे। बांग्लादेश के खिलाफ रिशद हुसैन उन्हें ऐसी ही चुनौती दे सकते हैं। रिशद का बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है।

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण टीम इंडिया में चुना गया था। दुबे अब तक बल्ले से कमाल नहीं कर पाए हैं। रोहित शर्मा ने उन्हें गेंदबाजी का भी मौका नहीं दिया है। दुबे की ताकत स्पिन गेंदबाजी है लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ वह यहां भी संघर्ष करते नजर आए। दुबे भी लेग स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते दिखते हैं। वह इस साल पांच में से तीन बार कलाई के स्पिनर्स के खिलाफ आउट हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here