Pakistani Captain ने अब आलोचकों पर कानूनी कार्रवाई का बना लिया मन

0

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में पाकिस्‍तान टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। बाबर आजम की कप्‍तानी वाली टीम सुपर-8 तक में जगह नहीं बना पाई और और ग्रुप स्‍टेज से ही बाहर हो गई। भारतीय टीम के अलावा अमेरिका ने भी पाकिस्‍तान को परास्‍त किया। ऐसे में मैन इन ग्रीन की काफी आलोचना भी हो रही है। फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर ने बाबर आजम की प्‍लानिंग पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, बाबर आजम ने अब आलोचकों पर कानूनी कार्रवाई का मन बना लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम यूट्यूबर्स और पूर्व खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। इन लोगों ने टी20 विश्व कप 2024 के दौरान उन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। टूर्नामेंट के दौरान एक सोशल मीडिया कैंपेन में बाबर आजाम को निशाना बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्‍तानी कप्‍तान आरोप लगाने वाले लोगों को कानूनी नोटिस भेजने पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कानूनी विशेषज्ञों के साथ परामर्श शुरू कर दिया है।

ग्रुप स्‍टेज में पाकिस्‍तान टीम ने 4 मैच खेले और उन्‍हें 2 में जीत मिली। 2 में टीम को हार का सामना भी करना पड़ा। अपने पहले मैच में बाबर आजम एंड कंपनी को अमेरिका के हाथों हार मिली थी। सुपर ओवर में अमेरिका ने पाकिस्‍तान को रौंदा था। इसके बाद भारतीय टीम ने लो स्‍कोरिंग मैच में पाकिस्‍तान को 6 रन से मात दी थी। अपने आखिरी 2 मुकाबलों में मैन इन ग्रीन ने कनाडा को 7 विकेट से और आयरलैंड को 3 विकेट से परास्‍त किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here