Muhammad Yunus: बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रमुख ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ में हुए शामिल, दी खास सलाह

0

नई दिल्ली: बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने शनिवार को भारत द्वारा वर्चुअल रूप से आयोजित ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों की शक्ति का उपयोग सामाजिक उद्देश्यों के लिए किया जाना चाहिए जैसा कि पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान किया गया था।

नोबेल पुरस्कार विजेता यूनुस ने कहा, “मैं खेलों की शक्ति का उपयोग सामाजिक उद्देश्यों के लिए करने के लिए प्रोत्साहित करता रहा हूं। मुझे खुशी है कि पेरिस ओलंपिक 2024 ने इस पर ध्यान दिया। पेरिस ओलंपिक 2024 के साथ हमने ओलंपिक की एक नई अवधारणा बनाई- सामाजिक व्यवसाय ओलंपिक।”

पेरिस ओलंपिक 2024 में बतौर सलाहकार शामिल हुए मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार को नेतृत्व देने के लिए बेशक लौटना पड़ा हो, लेकिन पेरिस में खेलों के दौरान उनकी सलाह पर ही एथलीटों के गांव के पुनर्निवास सामाजिक आवास को एकीकृत करने जैसी पहल की गई।

पेरिस 2024 और उसके साझेदारों ने ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों को आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण की दृष्टि से एक जिम्मेदार प्रतियोगिता बनाने का निर्णय लिया है। यूनुस ने कहा, “पेरिस ओलंपिक को एक सामाजिक व्यवसाय ओलंपिक के रूप में डिजाइन किया गया था। ग्लोबल साउथ के रूप में हम खेलों की सामाजिक शक्ति को उजागर करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here