World Athletics 2024 : अकादमी के खिलाड़ी देव मीणा और एकता डे पेरू रवाना

0
एकता डे

भोपाल। 27 से 31 अगस्त 2024 तक World Athletics U20 Championships का आयोजन पेरू लीमा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 43 सदस्यीय भारतीय दल हिस्सा ले रहा है। वर्ल्ड अन्डर-20 जूनियर चैम्पियनशिप में राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ी देव मीणा (पोल वॉल्ट) और एकता डे (3000 मी स्टीपल चेस) में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगे। दोनों ही खिलाड़ी विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी करने के लिए अपने कोच घनश्याम यादव के साथ पेरू रवाना हो गये है। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुये शुभकामनायें दी है।

देव मीणा

उल्लेखनीय है कि देव मीणा के पिता किसान है। मूलतः देवास के गांव सिल्फोडखेडा, जियागांव के निवासी है। देव वर्ष 2022 में राज्य खेल अकादमी से जुडे़ थे। वर्तमान में राज्य खेल अकादमी में बोर्डिंग योजना के खिलाड़ी है। देव मीणा ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 में 5.05 मी. की छलांग लगाकर खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में रिकार्ड बनाया था। वर्ष 2023 के गोवा नेशनल गेम्स में देव मीणा ने स्वर्ण पदक अर्जित किया था और नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था। देव मीणा ने इस रिकार्ड के साथ विश्व चैम्पियनशिप पेरू लिमा में पात्रता अर्जित की थी। हॉल ही में 24 से 27 अप्रैल 2024 तक दुबई में आयोजित 21वीं एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में पोल वॉल्ट इवेन्ट में कांस्य पदक और अर्जित किया था।

एकता डे मूलतः भोपाल की निवासी है। वर्ष 2017 में खेल अकादमी से जुडी थी। वर्तमान में खेल अकादमी की बोर्डिंग खिलाडी है। एकता डे 24 से 27 अप्रैल 2024 तक दुबई में आयोजित 21वीं एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में 3000 मी. स्टीपल चेस में स्वर्ण पदक अर्जित किया था। इसके अलावा वर्ष 2022 में कुवैत में आयोजित यूथ एशियन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में 2000 मी. स्टीपल चेस इवेन्ट में रजत पदक अर्जित किया था। दोनों खिलाड़ियों से पेरू में पदक जीतने की बड़ी उम्मीदें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here