National Sports Day : प्रदेश भर में होंगे कई खेल कार्यक्रम

0

भोपाल। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर 26 से 31 अगस्त 2024 तक प्रदेश भर में आउटडोर एवं इनडोर खेल कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर देशभर में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। प्रदेश में यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिये गये है। खेल संचालनालय स्तर पर भी खेल कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। राष्ट्रीय खेल दिवस के संबंध में भारत सरकार ने भी दिशा-निर्देश दिये हैं।

26 से 31 अगस्त 2024 के मध्य जिलों में भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार निम्नलिखित खेल गतिविधियां आयोजित की जायेगी :-
आउट डोर एक्टीविटी – वॉक/रेस, व्हॉलीबाल, हॉकी (पेनाल्टी शूटऑउट), फुटसाल/मिनी फुटबाल (3X3), टेनिस बाल क्रिकेट।
इन्डोर एक्टीविटीज- बेडमिंटन, शतरंज, बास्केटबाल (3X3), टेबिल टेनिस, रस्सा कसी।
फन एक्टीविटीज- लेमन रेस/सेक रेस, रोप जम्पिंग, खो-खो, लगोरी और लंगड़ी, प्लेंक चेलेन्ज।

उधर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर संचालनालय खेल और युवा कल्याण टी.टी.नगर स्टेडियम में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में खेल प्रतियोगिताओं को किया जाना है, जिसमें सभी खेल अकादमी के खिलाड़ी, प्रशिक्षक और प्रभारी अधिकारियों की टीम प्रतियोगिता में बढ-चढकर प्रतिभागिता करेंगे।

संचालनालय स्तर पर आयोजित खेल गतिविधियों में बैडमिंटन, फन गेम्स, बास्केटबाल, हॉकी मैच होंगे। हॉकी मैच का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान लिंक रोड भोपाल एवं बेडमिंटन, फन गेम्स, बास्केटबाल का आयोजन तात्याटोपे स्टेडियम भोपाल में किया जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here