म.प्र. राज्य आर्चरी अकादमी के खिलाडिय़ों ने जीते 02 पदक

0

भोपाल: 30 अगस्त से 02 सितम्बर 2024 तक दूसरी एशियन यूनिवर्सिटी तीरंदाजी चैम्पियनशिप का आयोजन ताइपे में किया गया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी की खिलाडिय़ों ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 02 पदक अर्जित किये।चायनीज ताइपे में आयोजित इस चैम्पियनशिप की व्यक्तिगत स्पर्धा में ताईपे की वांग शिन रोन और खेल अकादमी की खिलाड़ी कृतिका बिचपुरिया के मध्य खेला गया, जिसमें ताइपे की खिलाड़ी से 1-7 के अंकों से परास्त होकर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं अकादमी की ही खिलाड़ी मुस्कान किरार और ताईपे की यांग तियान यू के मध्य मुकाबले में मुस्कान ने 144-141 अकों से परास्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here