वर्ल्ड डेफ शूटिंग : खेल अकादमी के चेतन हेमंत सप्कल ने जीता रजत पदक

0

भोपाल: 29 अगस्त से 08 सितम्बर 2024 तक दूसरी वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन हानॉवर (जर्मनी) में किया जा रहा है। खेल अकादमी के खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल ने 10 मी. एयर पिस्टल टीम इवेन्ट में रजत पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया।

हानॉवर (जर्मनी) में आयोजित इस दूसरी वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप 2024 में Men’s 10m air pistol Team इवेन्ट मे रजत पदक अर्जित किया। रजत पदक विजेता भारतीय टीम टीम के खिलाडिय़ों के नाम इस प्रकार है- चेतन हेमंत सप्कल, अभिनव देशवाल, शुभम वशिष्ठ। प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक यूके्रन की टीम ने अर्जित किया। कांस्य पदक जर्मनी की टीम ने जीता।

खेल अकादमी के खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बधाई दी है। उन्होंने चेतन की इस उपलब्धि को सराहा है। चेतन पहली बार म.प्र. का प्रतिनिधित्व वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप 2024 जर्मनी में कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि चेतन हेमंत सप्कल इसी वर्ष खेल अकादमी से जुड़े थे। प्रतिभा चयन कार्यक्रम के माध्यम से चेतन का चयन अकादमी में हुआ था। मुख्य प्रशिक्षक पी.एन. प्रकाश और सहा. प्रशिक्षक जयवर्धन के मार्गदर्शन में चेतन राज्य खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत् है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here