रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस टेबल-टेनिस प्रतियोगिता 27 से

0

भोपाल: रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस टेबल-टेनिस प्रतियोगिता 27 सितंबर से टीटी नगर स्टेडियम के टेबल-टेनिस हाल में आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट दो ग्रुप में खेला जाएगा। एक ग्रुप में जर्नलिस्ट भागीदारी करेंगे। जबकि दूसरे ग्रुप में मीडिया संस्थानों से जुड़े अन्य सेक्शन के कर्मचारी भागदारी करेंगे। इसमें सिंगल अौर डबल्स के मुकाबले खेले जाएंगे।टूर्नामेंट का समापन व पुरस्कार वितरण 28 सितंबर को होगा। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और ट्रेकसूट से पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी इंद्रजीत माैर्य अौर नवेद इशरत से संपर्क कर सकते हैं। टूर्नामेंट का उदघाटन रिलायंस के मप्र छत्तीगढ़ के मेंटोर फरहान अंसारी, खेल संचालक रवि गुप्ता और भोपाल खेल पत्रकार संघ के संरक्षक मृगेंद्र सिंह करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here