NRAI: कलिकेश नारायण सिंह देव भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के नए अध्यक्ष चुने गए

0

नई दिल्ली: कलिकेश नारायण सिंह देव भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष चुने गए। शनिवार को हुए चुनावों में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी वीके ढल को 36-21 से हराया। यह पद पिछले साल से खाली था। ऐसे में ओडिशा के पूर्व सांसद एनआरएआई के दैनिक कामकाज की देखभाल कर रहे थे। पिछले साल रणिंदर सिंह ने इस पद से इस्तीफा दिया था।

पिछले साल खेल मंत्रालय ने निर्देश जारी किया था कि राष्ट्रीय खेल महासंघों का कोई पदाधिकारी राष्ट्रीय खेल कोड के तहत 12 वर्ष से अधिक समय तक पद पर नहीं रह सकता। इसके बाद रणिंदर ने इस्तीफा दिया था। उनके 12 साल 29 दिसंबर 2022 को पूरे हुए थे।

पिछले साल अप्रैल में रणिंदर के इस्तीफे के बाद से एनआरएआई का कामकाज इसके वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश देख रहे थे। उनके कार्यवाहक प्रमुख रहते भारत ने पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में तीन पदक जीते। रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक 2020 से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे। कलिकेश 2025 तक एनआरएआई अध्यक्ष रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here