अर्शदीप सिंह ने भारत के 4 दिग्गजों को एक साथ पीछे छोड़ते हुए अपने नाम किया एक बड़ा रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20आई मैच में ग्वालियर में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारत की शुरुआत काफी अच्छी रही क्योंकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने विरोधी टीम के दो विकेट 14 रन के स्कोर पर ही गिरा दिए। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की थी और उन्होंने पहले ओवर की 5वीं गेंद पर ही विकेट निकाल लिया। पहले ओवर में विकेट लेने के साथ ही अर्शदीप सिंह ने भारत के 4 दिग्गजों को एक साथ पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। इस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश की टीम को 7 विकेट से हरा दिया।

अर्शदीप ने की अश्विन की बराबरी

टी20आई के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अर्शदीप सिंह अब आर अश्विन के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए। बांग्लादेश के खिलाफ पहले ओवर में लिटन दास को आउट करने के बाद उन्होंने ये कामयाबी अपने नाम दर्ज कर ली। टी20आई में पहले ओवर में अब अर्शदीप के नाम पर 4 विकेट हो गए हैं जबकि अश्विन ने भी इस प्रारूप में पहले ओवर में 4 विकेट लिए हैं। वहीं अर्शदीप ने आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने टी20आई में पहले ओवर में 3-3 विकेट लिए थे।

T20I में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

18 – भुवनेश्वर कुमार
4 – अर्शदीप सिंह
4 – रवि अश्विन
3 – आशीष नेहरा
3 – जसप्रीत बुमराह
3 – दीपक चाहर
3 – हार्दिक पांड्या

चहल, कुलदीप और हार्दिक को भी पछाड़ा

टी20आई में भारत की तरफ से एक मैच में सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अर्शदीप पहले नंबर पर आ गए। उन्होंने 11वीं बार ये कमाल किया जबकि युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने ऐसा 10-10 बार किया था।

T20I प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज

11 बार – अर्शदीप सिंह
10 बार – युजवेंद्र चहल
10 बार – कुलदीप यादव
10 बार – हार्दिक पांड्या
8 बार – भुवनेश्वर कुमार
7 बार – जसप्रीत बुमराह
7 बार – रवि अश्विन
7 बार – अक्षर पटेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here