T20 World Cup: 51 गेंद में नहीं लगी एक भी बाउंड्री, कैसे सुधरेगा भारतीय महिला टीम का रन रेट?

0

नई दिल्ली: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय महिला टीम लय में नहीं दिख रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में हार के बाद पाकिस्तान के खिलाफ टीम को जीत मिली, लेकिन हरमनप्रीत कौर की टीम चिंता दूर नहीं हुई है। हरमन की टीम के लिए बल्लेबाजी चिंता का कारण है। 100 के स्ट्राइक रेट से भी कोई बल्लेबाज रन नहीं बना रही है। बाउंड्री लग ही नहीं रहा। ऐसे रन रेट तो नहीं सुधर सकता।

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम 10वें ओवर के बाद 51 गेंद तक बाउंड्री नहीं लगा पाई। पाकिस्तान की टीम 105 रन ही बना सकी। उसने 8 चौके लगाए। भारतीय टीम सिर्फ 5 चौके लगा पाई। शैफाली वर्मा ने 3 चौके जड़े। उन्होंने 35 गेंद पर 32 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 91.43 का रहा। जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 गेंद पर 23 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 82.14 का रहा। एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाईं।

हरमनप्रीत कौर ने 24 गेंद पर 29 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका लगाया। उन्होंने 20वीं गेंद पर चौका लगाया। इस बाउंड्री की वजह से उनका स्ट्राइक रेट 120.83 हो गया। एक बाउंड्री एस साजना ने लगाया। स्मृति मंधाना ने भी 16 गेंद पर सिर्फ 7 रन बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारतीय बल्लेबाजी की हालत कुछ ऐसी ही रही थी। टीम केवल 7 चौके लगा पाई थी। छक्के अबतक एक भी नहीं लगे हैं।

बाउंड्री न लगने के कारण भारतीय टीम पर दबाव आ रहा है। जिस तरह का प्रदर्शन हरमनप्रीत कौर की टीम का रहा है ऐसा लग नहीं रहा कि वह ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ पाएगी। टीम का रनरेट काफी खराब है। उसे श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दोनों को बड़े अंतर से हराना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ रनरेट सुधारा जा सकता था। टीम का अगला मैच 9 अक्टूबर को श्रीलंका से है। फिर 13 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here