IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज को नियुक्त किया मुख्य कोच

0

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व बल्लेबाज हेमांग बदानी को दिल्ली कैपिटल्स को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर वेणुगोपाल राव को आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले टीम का नया क्रिकेट निदेशक बनाया है। बदानी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की जगह लेंगे जिनका करार सात साल बाद हाल ही में समाप्त किया गया था। पोंटिंग के कार्यकाल में दिल्ली ने प्रगति की, लेकिन वह खिताबी सूखे को समाप्त नहीं कर सकी। इस बीच, वेणुगोपाल क्रिकेट निदेशक के पद पर गांगुली की जगह लेंगे। दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा ऑपरेशनल बदलाव हुआ है जिसके तहत गांगुली अब जेएसडब्ल्यू के क्रिकेट निदेशक बनाए गए हैं। टीम प्रबंधन ने इसके साथ ही लंबे समय तक सहायक कोच की भूमिका निभाने वाले प्रवीण आमरे का करार भी नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

बदानी और वेणुगोपाल के पास घरेलू क्रिकेट का काफी अनुभव है। तमिलनाडु के पूर्व कप्तान ने भारत के लिए चार टेस्ट मैच और 40 वनडे मैच खेले, लेकिन कोच के रूप में मजबूत छाप छोड़ी। उन्होंने इससे पहले चेपॉक सुपर जाइल्स टीम का नेतृत्व किया और उसे तीन बार तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) के खिताब दिलाए। उनके कोचिंग के अनुभव को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स को खिताबी सूखा समाप्त करने की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, वेणुगोपाल भी भारत के लिए खेल चुके हैं और आईपीएल का भी हिस्सा रहे हैं। वह क्रिकेट निदेशक के रूप में सभी गतिविधियां देखेंगे। आईपीएल 2025 के लिए होने वाली नीलामी से पहले यह नियुक्तियां काफी अहम है। कुछ ही दिनों टीमों को खिलाड़ियों के रिटेंशन पर फैसला लेना है। ऐसे में बदानी और वेणुगोपाल की भूमिका काफी अहम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here