IND vs AUS: रोहित और कोहली के फॉर्म को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने बताया किस गेंद पर दोनों होंगे आउट

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की खऱाब फॉर्म पर खूब चर्चा हो रही है और अब बारी ऑस्ट्रेलिया दौरे की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर भारत को 0-3 से हार मिली और इस हार में कोहली और रोहित की खराब बल्लेबाजी भी एक बड़ा कारण रहे। अब अगर दोनों का ऐसा ही हाल ऑस्ट्रेलिया में भी रहा तो टीम इंडिया की हालत पतली हो सकती है साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का भारत का सपना कहीं इस बार अधूरा ना रह जाए।

किस गेंद पर ऑस्ट्रेलिया में होंगे आउट

रोहित और कोहली के खराब फॉर्म को लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने बात की और कहा कि ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में इन दोनों की स्थिति और भी खराब हो सकती है। 22 नवंबर से भारत को कंगारू टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और भारत को WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए कम से कम चार मैच जीतने की जरूरत होगी। वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के आउटसाइड द रोप पर बोलते हुए चैपल ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल परिस्थितियों में कैसे रोहित-कोहली की मुश्किल और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि मैं इसके खिलाफ सिर्फ इतना कहूंगा कि वे ऑस्ट्रेलिया आ रहे हैं, जहां की पिचें काफी अच्छी हैं, लेकिन वहां अतिरिक्त उछाल होगा और इसकी वजह से दोनों जल्दी आउट होंगे।

चैपल ने भारत की युवा प्रतिभाओं पर अपना भरोसा दिखाते हुए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की प्रशंसा की। उन्होंने ये भी बताया कि उम्र का दवाब कोहली और रोहित के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। चैपल ने कहा कि भारत की बल्लेबाजी में कुछ समस्याएं हैं, लेकिन जायसवाल शानदार हैं और बाएं हाथ के ओपनर हैं। वहीं मुझे लगता है कि शुभमन गिल भी खेल सकते हैं, लेकिन आपके पास कोहली-रोहित हैं जो उम्रदराज हैं और जब आप उस बिंदु पर पहुंच जाते हैं तो लोग आपके बारे में बात करना शुरू कर देते हैं। शायद ये बातें आपके दिमाग में घुसना शुरू कर देते हैं और आप सोचते हैं कि क्या मैं उस उम्र में पहुंच रहा हूं जहां लोग नीचे जाने लगते है और अब दोनों उम्र के उसी पड़ाव पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here