फ्रेंचाइजी को देशहित का रखना चाहिए ख्याल, रॉबिन उथप्पा ने भारत की हार को चेन्नई सुपर किंग्स से जोड़ा

0

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने भारत का उसी की जमीन पर सूपड़ा साफ कर दिया। जो काम आज तक कोई मेजबान टीम भारत में नहीं कर सकी वह काम कीवियों ने कर दिखाया। भारतीय दिग्गजों ने इस हार के अलग-अलग कारण बताए। हालांकि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रॉबिन उथप्पा ने भारत की हार को चेन्नई सुपर किंग्स से जोड़ा। साथ ही इस फ्रेंचाइजी को देशहित में काम करने की सलाह भी दे दी।

न्यूजीलैंड की जीत में चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ

रॉबिन उथप्पा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं। हालांकि उनका मानना है कि भारत की शर्मनाक हार में इस फ्रेंचाइजी का भी हाथ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने बताया कि कीवी टीम की ओर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रचिन रविंद्र को चेन्नई सुपर किंग्स की तरह से काफी मदद मिली है।

रचिन रविंद्र को मिली मदद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रॉबिन उथप्पा ने कहा, ‘रचिन रविंद्र ने यहां आए और चेन्नई सुपर किंग्स की अकेडमी में उन्होंने अभ्यास किया। सीएसके शानदार फ्रेंचाइजी है जो हमेशा अपने खिलाड़ियों के लिए सोचती है लेकिन एक सीमारेखा होना चाहिए जहां देशहित पहले और और फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी बाद में। खासतौर पर जब वह कोई विदेशी खिलाड़ी है और आपके देश के खिलाफ खेलने वाला है।’

फ्रेंचाइजी को देशहित का रखना चाहिए ख्याल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उथप्पा ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी की यह टीम हमेशा खिलाड़ियों के लिए जरूरत से ज्यादा करती है। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बात से हैरानी नहीं है कि चेन्नई अपने खिलाडियों के लिए सोचता है। शायद मैं सही बात नहीं कर रहा हूं, मैं चेन्नई सुपर किंग्स से बहुत प्यार करता हूं लेकिन जब देश की बात आती है तो एक लाइन होनी चाहिए और उसे पार नहीं किया जाना चाहिए।’ रचिन रविंद्र ने सीरीज में 51.20 के औसत से 256 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जमाए। उथप्पा ने अपने चैनल पर कहा, ‘चेन्नई में की गई तैयारी के दम पर रचिन ने शानदार बल्लेबाजी की है। भारत में विदेशी खिलाड़ियों की सबसे शानदार पारियों में से एक उनकी पारी है। उस विकेट पर 157 गेंदों में 134 रन बनाना शानदार बल्लेबाजी थी। उन्होंने दिखाया कि वह न्यूजीलैंड क्रिकेट का भविष्य हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here