29.4 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

IND vs SA: T20 इंटरनेशनल में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे। उन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया। चहल से आगे निकलने के लिए उन्हें 5 विकेट चाहिए। गेंदबाजी आंकड़ों की बात करें तो अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन चहल, भुवनेश्वर और बुमराह से बेहतर है। अर्शदीप सिंह ने 2022 में टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने केवल 59 मैच खेले हैं। उनका स्ट्राइक रेट तीनों गेंदबाज से काफी बेहतर है। हालांकि, औसत के मामले में वह जसप्रीत बुमराह से पीछे हैं। इकॉनमी उनकी सबसे खराब है।

अर्शदीप सिंह ने केवल 59 पारियों में लिए 92 विकेट

अर्शदीप सिंह ने 59 मैच की 59 पारी में 92 विकेट लिए हैं। चहल के 80 मैच की 79 पारी में 96 विकेट हैं। भुवनेश्वर के 87 मैच की 86 पारी में 90 विकेट हैं। जसप्रीत बुमराह के 70 मैच 69 पारी में 89 विकेट हैं। हार्दिक पंड्या के 108 मैच की 96 पारी में 88 विकेट हैं। अर्शदीप ने गेंद भी कम की है। उन्होंने सिर्फ 1222 गेंद फेंकी हैं।

खिलाड़ी साल मैच पारी गेंद ओवर मेडन रन विकेट बेस्ट बॉलिंग इनिंग औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट पारी में 4 विकेट पारी में 5 विकेट
युजवेंद्र चहल 2016-2023 80 79 1764 294 2 2409 96 6/25 25.09 8.19 18.37 2 1
अर्शदीप सिंह 2022-2024 59 59 1222 203.4 2 1700 92 4/9 18.47 8.34 13.28 2
भुवनेश्वर कुमार 2012-2022 87 86 1791 298.3 10 2079 90 5/4 23.1 6.96 19.9 3 2
जसप्रीत बुमराह 2016-2024 70 69 1509 251.3 12 1579 89 3/7 17.74 6.27 16.95
हार्दिक पंड्या 2016-2024 108 96 1721 286.5 3 2362 88 4/16 26.84 8.23 19.55 3

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles