मार्को यानसेन भले ही साउथ अफ्रीका को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन अर्धशतक जड़कर रच दिया इतिहास

0

नई दिल्ली: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार को तीसर टी20 मैच काफी रोमांचक रहा। 220 रन के टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 208 रन ही बना पाई। भारतीय टीम ने 11 रन से मैच जीतकर 4 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। मार्को यानसेन ने अंत में जिस तरह की तूफानी बल्लेबाजी ऐसा लग रहा था वह साउथ अफ्रीका को जीत दिला देंगे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। यानसेन ने 17 गेंद पर 5 छक्के और 4 चौके की मदद से 54 रन बनाए।

मार्को यानसेन भले ही साउथ अफ्रीका को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन 16 गेंद पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड कैमरन ग्रीन के नाम था। उन्होंने 2022 में 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स ने 2016 में 20 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। दासुन शनाका ने 2023 में 20 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था।

क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके मार्को यानसेन

मार्को यानसेन ने 2 गेंद पहले अर्धशतक जड़ा होता तो वे क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड तोड़ देते। डिकॉक के नाम साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है। डिकॉक ने सेंचुरियन में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था। यानसेन ने 16 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। क्विंटन डिकॉक ने इंग्लैंड के खिलाफ 2020 में 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। 2022 में ट्रिस्टन स्टब्स ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था।

हार्दिक पंड्या के आखिरी ओवर में 26 रन बटोरे

एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। साउथ अफ्रीका का स्कोर 18 ओवर के बाद 169/6 था, लेकिन यानसेन के पास कुछ और ही योजना थी। नंबर 7 पर आते ही लंबे कद के ऑलराउंडर ने भारत के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। हार्दिक पंड्या के आखिरी ओवर में 26 रन बटोरे। इसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल थे। उनकी तूफानी गेंदबाजी ने साउथ अफ्रीका को जीत के करीब पहुंचा दिया। उन्हें जीत हासिल करने के लिए अंतिम ओवर में 25 रन की जरूरत थी। अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में 13 रन दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here