ब्लेज ने बेस्ट शाट्स को हराकर जीता ओपन फुटबाल टूर्नामेंट

0

विजेता को 31 और उपविजेता को 16 हजार की नकद पुरस्कार दी गई

भोपाल: बेस्ट शाट्स इनडोर स्पोर्ट्स क्लब कोहेफिजा द्वारा तीन दिवसीय अंडर-14, अंडर-17 एवं ओपन फुटबाल प्रीमियर लीग कम नाक आउट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ब्लेज कर्ज ने बेस्ट शाट्स टीम को हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता में प्रदेश की 28 टीमों ने भाग लिया।ओपन फुटबाल फाइनल मैच ब्लेज कर्ज और बेस्ट शाट्स टीम के बीच खेला गया, जिसमें खेल के शुरू से ही दोनों टीमों ने अपनी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले ही हाफ में एक-एक गोल दागे और मैच बराबरी पर पहुंच गया। फिर प्लेस करके तीन स्ट्रोक में ब्लेज कर्ज विजेता बनी। बेस्ट शाट्स को उविजेता होने से संतोष करना पड़ा।

विजेता टीम को 31000 रुपये और उपविजेता टीम को 16000 रुपये नकद की पुरस्कार राशि दी गई। ओपन टीम मे प्लेयर आफ द टूर्नामेंट आयाज एवं बेस्ट डिफेंडर प्रतीक रहे। टाप स्कोरर श्रेश, बेस्ट गोल कीपर अरसलान रहे। इसके बाद अंडर-17 फुटबाल के फाइनल में यंग नवाब ने आइपीसी को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 11000 नकद और उपविजेता को 6000 रुपये प्रदान किए गए। ओपन टीम मे प्लेयर आफ द टूर्नामेंट अरशान एवं बेस्ट डिफेंडर हमजा रहे। टाप स्कोरर अली, बेस्ट गोल कीपर इब्राहीम रहे। अंडर-14 फुटबाल फाइनल मुकाबला गेम आन टीम एवं उड़ान टीम के बीच खेला गया, जिसमें गेम आन टीम ने खिताब जीता। प्लेयर आफ द टूर्नामेंट अंबियान बने। बेस्ट डिफेंडर तनुज रहे। टाप स्कोरर अहम, बेस्ट गोल कीपर पार्थ रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मुनव्वर कौसर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर बेस्ट शाट्स के संचालक शाहबाज कौसर और सूफियान अली आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here