सारंग लीग क्रिकेट: सेंट माइकल की लगातार तीसरी जीत 

0

भोपाल: बीडीसी द्वारा आयोजित सारंग लीग अंडर 13 प्रतियोगिता में आज सेंट माइकल अकादमी ने लगातार दूसरे मुकाबले में अंकुर अकादमी को 42 रनों से हराकर इस प्रतियोगिता में अपनी तीसरी लगातार जीत दर्ज की। आज सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हिमांशु गुर्जर के 36 एवं मानवेंद्र के 26 तथा भविष्य के 76 रनों की शानदार पारियों की बदौलत 181 रनों का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी खेलते हुए अंकुर अकादमी की टीम मात्र 138 रन बना पाई। सेंट माइकल की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए शफी ने चार तथा मुस्तफा ने 2 विकेट प्राप्त किए। मोहम्मद शफी की शानदार गेंदबाजी के लिए आज उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुशल दंडवानी, दिलीप सिंह, एवं अमित गुप्ता द्वारा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here