खिलाड़ियों ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस अंदाज में दी श्रद्धांजलि, महिला और पुरुष टीम ने पहने काले बैंड

0

नई दिल्ली: भारत की महिला और पुरुष क्रिकेट टीम शुक्रवार को मैदान पर उतरी। भारतीय पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन खेलने उतरी। वहीं महिला टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए मैदान पर उतरी। दोनों ही टीमें बाजू पर काले रंग का बैंड पहने हुए नजर आए। खिलाड़ियों ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस अंदाज में श्रद्धांजलि दी।

गौतम गंभीर ने की मनमोहन सिंह की तारीफ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘भारतीय टीम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान और याद में काले रंगा का आर्म बैंड पहनकर उतरी है जिनका निधन हुआ है।’ भारत के हेड कोच और पूर्व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने मनमोहन सिंह को अपनी तरह का इकलौता राजनेता बताया। उन्होंने कहा, ‘डॉक्टर मनमोहन सिंह ने अपने तरह के इकलौते शख्स थे। सबसे अगल। हमारी इकोनमी स्टेबिलिटी की लिए उनके कए गए काम को आने वाली पीढ़ियां पढ़ेंगी।’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने जताया शोक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिनेश कार्तिक ने एक्स पर लिखा, ‘भारत को एक सच्चे राजनेता के निधन पर शोक है। डॉ. मनमोहन सिंह हमारे देश का नेतृत्व करने वाले ज्ञान और अखंडता के स्तंभ थे। शांत शक्ति की उनकी विरासत हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।’ युवराज सिंह ने लिखा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार। एक दूरदर्शी नेता और एक सच्चे राजनेता जिन्होंने भारत की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता को हमेशा याद किया जाएगा।’ उनके प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’ सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सानिया मिर्जा और उनकी बहन अनम मिर्जा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ नजर आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here