रोहित शर्मा पिछली 15 पारियों में 10 बार तो विराट कोहली 17 पारियों में 9 बार दहाई का आंकड़ा नहीं कर पाए पार

0

नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा है तो इसके पीछे सबसे बड़ा कारण दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली का न चलना है। कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली की फॉर्म गिरती ही जा रही है। मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की दूसरी पारी में दोनों खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। रोहित शर्मा और विराट कोहली खराब प्रदर्शन के मामले में कदम ताल कर रहे हैं। रोहित शर्मा पिछली 15 पारियों में 10 बार तो विराट कोहली 17 पारियों में 9 बार दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। रोहित शर्मा इस मामले में शीर्ष पर हैं। वहीं कोहली के अलावा 8 अन्य बल्लेबाज 9 बार दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। इनमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर समेत 2 और भारतीय खिलाड़ी भी हैं।

रोहित-विराट का प्रदर्शन

रोहित शर्मा का 2024-25 सत्र में 15 पारियों के बाद औसत 10.93 है। एक टेस्ट सत्र में कम से कम इतनी पारियों के बाद शीर्ष सात में बल्लेबाजी करने वाले किसी खिलाड़ी का यह सबसे खराब औसत है। विराट कोहली का 2024-25 सत्र में 17 पारी के बाद औसत 23.93 का है। ऑस्ट्रेलिया में स्थिति एकदम डामाडोल दिखाई दे रही है, लेकिन इसके संकेत बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर सीरीज में ही मिल गए थे।

किसी टेस्ट सत्र में सबसे ज्यादा दहाई का आंकड़ा पार न कर पाने वाले शीर्ष सात में खेलने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी देश पारी आउट सत्र
रोहित शर्मा भारत 15 10 2024/25
क्रेग सर्जेन्ट ऑस्ट्रेलिया 18 9 1977/78
दिलीप वेंगसरकर भारत 20 9 1982/83
गैरी कर्स्टन साउथ अफ्रीका 18 9 1996/97
नैयन मोंगिया भारत 18 9 1996/97
माइकल स्लेटर ऑस्ट्रे्लिया 18 9 1999/00
सचिन तेंदुलकर भारत 15 9 2003/04
तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका 16 9 2011/12
मोमिनुल हक बांग्लादेश 12 9 2021/22
विराट कोहली भारत 17 9 2024/25
रोहित शर्मा का 2024 में प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था। इसके बाद भारतीय टीम सितंबर में जब अपनी अगली टेस्ट सीरीज खेली तो रोहित का प्रदर्शन गिरता ही गया।

विराट कोहली का 2024 में प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में विराट कोहली नहीं खेले थे। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में उन्होंने वापसी की। उनका प्रदर्शन भी खराब रहा। 2024 में उन्होंने 20 पारी खेलीं और 25 से भी कम का औसत रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here