प्रथम फेथ कप 50 प्लस मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट 11 जनवरी से,ट्राफी का अनावरण कल 

0

भोपाल: मप्र वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ‘‘प्रथम फैथ कप 50 प्लस आल इंडिया मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2025’’ के आयोजन को लेकर आज 3 जनवरी 2025 शुक्रवार को भोजपुर क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें टूर्नामेंट से संबंधित जानकारियां साझा की गईं। यह आयोजन 11 जनवरी 2025 से 14 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। यह सभी मैच फैथ क्रिकेट ग्राउंड के दोनों मैदानों पर खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट में देशभर से नामी-गिरामी क्रिकेटर्स टूर्नामेंट में पार्टिसिपेट करने भोपाल आ रहे हैं। बाहर से आने वाली टीमें 10 जनवरी को फैथ ग्राउंड और शहर के होटलों में पहुंच जाएंगी। यह आयोजन शहर का पहला आयोजन होगा। फैथ कप 50 प्लस टर्नामेंंट के नाम से फैथ ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देशभर से 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमेंं इस प्रकार हैं: नार्थ जोन, वेस्ट जोन, सेंट्रल स्ट्राइकर रेड, सेंट्रल स्ट्राइकर ब्ल्यू, रेस्ट ऑफ इंडिया-ए, रेस्ट ऑफ इंडिया-बी शामिल हैं।

इसके साथ ही भोपाल की सेंट्रल टीम को भी रखा गया है। क्रिकेटर अक्षय श्रीवास्तव, ए.एस. सिंहदेव, स्पोट्र्स प्रमोटर ग्रुप, राघवेंद्र सिंह तोमर डायरेक्टर फेथ ग्रुप, इकबाल सिद्दीकी एवं शैलेश शुक्ला सीनियर क्रिकेटर ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर टूर्नामेंट से संबंधित जानकारियों के संबंध में पत्रकारों को संबोधित किया। शहर में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया 50 प्लास टूर्नामेंट में मुंबई लायंस से राजेश सुतार, ईस्ट जोन से कीर्ति आजाद, राजेश चौहान रेस्ट ऑफ इंडिया से (पूर्व भारतीय खिलाड़ी), और प्रदेश इतरीश अहमद, जावेद अख्तर के अलावा कई रणजी खिलाड़ी पार्टिसिपेट कर रहे हैं।

कल 4 जनवरी 2025 शनिवार को सुबह फेथ मैदान पर 50 प्लस की दो टीमों के बीच प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। जो 30 ओवरों का होगा। इसके साथ ही दोपहर 12 बजे ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा। साथ टीम की यूनिफार्म का भी अनावरण होगा।

टीम इस प्रकार है:- सेंट्रल स्ट्राइकर ब्लू- इकबाल सिद्दीकी (कप्तान), शैलेश शुक्ला, महेंद्र सातोकर,आशीष तनेजा, पी.सी. रजक, दिनेश एन, दिनेश आर, इदरीश अहमद, राजकुमार, राहिल खान, प्रदीप, रावेद, अख्तर, संजय शर्मा, प्रदेश एस, प्रदेश बाय शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here