SA20: डेवोन कॉनवे ने खेली 3 छक्के और 11 चौकों की नाबाद 76 रन की पारी, सनराइजर्स के 5 बल्लेबाज जीरो पर आउट

0

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025 के 22वें मुकाबले में जोबर्ग सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के साथ हुआ। इस मैच में सुपर किंग्स ने अपने ओपनर डेवोन कॉनवे की तूफानी पारी साथ ही विल्जोएन की घातक गेंदबाजी के दम पर मैच को 9 विकेट से जीत दिला। हालांकि इस मैच में सुपर किंग्स के लिए 3 विकेट लेने वाले लूथो सिपामला को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मुकाबले में सनराइजर्स के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 19 ओवर में सिर्फ 118 रन पर ही सिमट गई। इसके जवाब में सुपर किंग्स ने 14 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज कर ली। इस लो स्कोरिंग मैच में हैदराबाद की ना तो बल्लेबाजी चली और ना ही इस टीम के गेंदबाज प्रभावी साबित हुए।

सुपर किंग्स के इस मैच में जीत के लिए 119 रन का आसान टारगेट मिला था और डेवोन कॉनवे ने 3 छक्के और 11 चौकों की मदद से 56 गेंदोें पर नाबाद 76 रन बनाए और जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। डेवोन कॉनवे आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। वो इस टीम के साथ साल 2022 में जुड़े थे और उनकी कीमत एक करोड़ रुपये थी, लेकिन आईपीएल 2025 की नीलामी में सीएसके ने फिर से इस धाकड़ बल्लेबाज को 6.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया था और वो इस सीजन में सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

वहीं सनराइडर्स के खिलाफ इस मुकाबले में सुपर किंग्स के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस 15 रन बनाकर आउट हुए जबकि विहान लुब्बे ने नाबाद 25 रन की पारी खेलकर कॉनवे का अच्छा साथ निभाया। वहीं इस मैच में सुपर किंग्स के गेंदबाज विल्जोएन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि लूथो सिपामला ने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। सनराइजर्स की तरफ से बेडिंगहम ने सबसे बड़ी 48 रन की पारी खेली जबकि कप्तान मार्करम डक पर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 37 रन तो वहीं यानसेन ने 22 रन बनाए। सनराइजर्स के 5 बल्लेबाज इस मैच में डक पर आउट हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here