IND vs ENG: अर्शदीप सिंह की नजर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, पाकिस्तान के ऑलराउंडर को पीछे छोड़ने का मौका

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज अबतक बेहद खास साबित हुई है। वह इसी सीरीज में टी20 फॉर्मेट के भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज बने। अब इस गेंदबाज की नजर पाकिस्तानी खिलाड़ी के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है जिससे वह महज दो ही विकेट दूर है।

अर्शदीप सिंह इतिहास रचने से दो विकेट दूर

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच राजकोट में खेला जाना है। अर्शदीप सिंह ने अब तक इस सीरीज के दो मैचों में तीन विकेट लिए हैं। राजकोट में अगर वह दो और विकेट ले लेतेहैं तो वह इस फॉर्मेट में विकेट्स का शतक पूरा कर लेंगे। साथ ही वह पाकिस्तानी ऑलराउंडर हारिस राऊफ का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

हारिस राऊफ को पीछे छोड़ने का मौका

हारिस राऊफ ने पाकिस्तान के लिए 79 टी20 मैचों में 110 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने करियर का 100वां टी20 विकेट 71वें मैच में लिया। वहीं अर्शदीप सिंह 62 मैचों में ही 98वें विकेट ले चुके हैं। राजकोट में दो विकेट लेकर वह टी20 में सबसे कम पारियों में 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन जाएंगे और हारिस राऊफ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। अर्शदीप पहले टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे। उन्होंने स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा था। लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए अब तक 80 टी20 मैचों में 96 विकेट लिए। उन्हें हाल ही आईसीसी का साल का सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर चुना गया।

अर्शदीप सिंह- टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल गेंदबाज थे

उन्होंने भारतीय टीम को इस प्रारूप में विश्व कप ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। टूर्नामेंट के अंत में वह अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने आठ मैचों में 12.64 की औसत से 17 विकेट लिए। अर्शदीप ने 2024 में 18 मैच में 36 विकेट लिए थे। उन्हें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के साथ आईसीसी की 2024 की सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में भी चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here