Ranji Trophy: टीम में एंट्री हुई जो 12 साल के बाद रणजी टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आएंगे विराट कोहली

0

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में दिल्ली की टीम को अपना अगला मुकाबला रेलवे के खिलाफ खेलना है जिसकी शुरुआत 30 जनवरी से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पर होगी। इस मुकाबले के लिए दिल्ली की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया। टीम में विराट कोहली की एंट्री हुई जो 12 साल के बाद रणजी टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आएंगे।

रेलवे के लिए जिस टीम का ऐलान किया गया है उसमें ऋषभ पंत शामिल नहीं हैं। ऋषभ पंत ने दिल्ली के लिए पिछला मैच सौराष्ट्र के खिलाफ खेला था, लेकिन वो बुरी तरह से फेल रहे थे और पहली पारी में एक रन जबकि दूसरी पारी में 17 रन बनाए थे। पंत अब टीम में नहीं हैं ऐसे में वो रेलवे के खिलाफ खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। पंत को शायद इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए टीम से बाहर किया गया है। पंत के टीम से बाहर होने साथ ही कोहली की टीम में एंट्री के बाद दिल्ली की प्लेइंग इलेवन अगले मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है।

रेलवे के खिलाफ दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में पंत नहीं होंगे ऐसे में उनकी जगह टीम में विकेटकीपर की भूमिका अनुज रावत निभा सकते हैं जो टीम के ओपनर भी हैं। वहीं विराट कोहली चौथे नंबर पर खेल सकते हैं और कप्तान आयुष बदोनी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। दिल्ली के लिए सनत सांगवान और अनुज रावत ओपन करेंगे जबकि यश ढुल तीसरे नंबर पर हो सकते हैं। अर्पित राणा छठे नंबर पर नजर आ सकते हैं जबकि इसके बाद सुमित माथुर और जोंटी सिद्धू होंगे। गेंदबाजी की जिम्मेदारी शिवम शर्मा, हर्ष त्यागी, नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों के हाथों में होगी।

रेलवे के खिलाफ दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनत सांगवान, अनुज रावत (विकेटकीपर), यश ढुल, विराट कोहली, आयुष बदोनी (कप्तान), अर्पित राणा, सुमित माथुर, जोंटी सिद्धू, शिवम शर्मा, हर्ष त्यागी, नवदीप सैनी।

रेलवे के खिलाफ दिल्ली की 20 सदस्यीय टीम

आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, सनत सांगवान, अर्पित राणा, यश ढुल, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, शिवम शर्मा, प्रणव राजवंशी, वैभव कांडपाल, मयंक गुसाईं, गगन वत्स , सुमित माथुर, राहुल गहलोत, जितेश सिंह, वंश बेदी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here