– मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने आज 4 स्वर्ण, 2 रजत सहित जीते कुल 6 पदक
भोपाल: मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने आज उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण और 2 रजत पदक अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के साथ ही मध्य प्रदेश कुल 9 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ मैडल टैली में चौथे स्थान पर पहुँच गया है।
मध्यप्रदेश ने आज वुशु में 3 स्वर्ण और 1 रजत, वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण,और स्विमिंग में 1 रजत पदक जीतकर खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। वुशू में मध्यप्रदेश ओवरआल तीसरे स्थान पर रहा। मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने एक्स (ट्विटर) पर विजेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन गर्व की बात है। सभी पदक विजेताओं को बधाई और आगामी स्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएँ। उधर, प्रदेश के ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह और संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता ने सभी विजेताओं एवं खलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए बधाई दीं है।
आज पदक जीतने वाले खिलाड़ी
वुशु (3 स्वर्ण, 1 रजत): ट्विंकल भंडारी (48 किग्रा, सांशो महिला वर्ग) स्वर्ण पदक, नम्रता बत्रा (52किग्रा, सांशो महिला वर्ग) स्वर्ण पदक, गीतांजलि त्रिपाठी (56किग्रा, सांशो महिला वर्ग) स्वर्ण पदक, भुरक्षा दुबे (फपंदहेीन महिला वर्ग) रजत पदक। इस तरह वुशु में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 6 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर स्पर्धा में ओवरआल तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पहले स्थान पर सर्विसेस एवं दूसरे स्थान पर मणिपुर रहा।
वेटलिफ्टिंग (1 स्वर्ण): वलुरी अजय बाबु (81 किग्रा पुरुष वर्ग) स्वर्ण पदक। स्कोर-322 किग्रा रहा।
अजय बाबू ने लगातार दूसरे नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले गोवा राष्ट्रीय खेलों में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।
स्विमिंग (1 रजत): पलक शर्मा (3 मी. स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग) रजत पदक जीता। उनका स्कोर 159.35 रहा। वे अब तक मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूकीं। अब तक इस प्रतियोगिता में वे 1 स्वर्ण और 1 रजत सहित 2 पदक जीत चुकी हैं। उनका अगला इवेंट 1 मीटर स्प्रिंग बोर्ड है।
शूटिंग: 10 मी. राइफल मिक्स्ड टीम सिर्फ 1.2 अंक से कांस्य पदक जीतने से चूक गई।
बॉक्सिंग: पारस (म.प्र.) बनाम सचिन महतो (गुजरात) मध्य प्रदेश ने पहले राउंड में RSC से जीत दर्ज की। माही (म.प्र.) बनाम निकिता कुमारी (बिहार) मध्य प्रदेश ने पहले राउंड में RSC से जीत दर्ज की। मंजू (म.प्र.) बनाम पेमा बुटिया (सिक्किम) मध्य प्रदेश ने दूसरे राउंड में RSC से जीत दर्ज की।
रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले: मध्य प्रदेश के खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग, शूटिंग, स्क्वाश, बॉक्सिंग, योगासन, स्विमिंग, बास्केटबॉल 3Û3 और आर्चरी में पदक के लिए जोर आजमाइश करेंगे।