राष्ट्रीय खेल 2025: मध्य प्रदेश वूशु दल 6 स्वर्ण, 2 रजत एवं एक कांस्य सहित कुल 9 पदक जीतकर ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहा 

0

भोपाल: उत्तराखंड नेशनल गेम्स देहरादून में वूशु की स्पर्धाएं 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक कंचनजंगा स्टेडियम में आयोजित की गई है जिसमें मध्य प्रदेश के यश नामदेव, वंशिका नामदेव, प्रज्ञा यादव ने स्वर्ण, रोहित जाधव भूरक्षा दुबे ने रजत एवं संयोगिता सिंह ने कांस्य प्रदेश जीतकर कुल 9 पदक का मध्य प्रदेश के कुल पदकों में अपना योगदान देकर सराहनीय प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश को आज मेडल टैली में बड़ा योगदान दिया। वुसु स्पर्धा में ओवरऑल सर्विसेज 8 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रांस मेडल के साथ पहले, मणिपुर 7 गोल्ड, 8 सिल्वर, दो कांस्य पदक के साथ दूसरे और मध्य प्रदेश 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

सभी खिलाड़ी विश्वामित्र अवॉर्डी भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक सारिका गुप्ता से विगत कई वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और पदक विजेता में वंशिका नामदेव एकलव्य अवॉर्डी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और भूरक्षा दुबे एकलव्य विक्रम अवॉर्डी के साथ अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा की कांस्य पदक विजेता भी है वही रोहित जाधव एशियन गेम्स के खिलाड़ी एवं अंतर्राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी हैं। मध्य प्रदेश के कुल 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें विक्रम अवॉर्डी पूर्वी सोनी,एकलव्य अवॉर्डी साक्षी जाटव शुभम राज पटेल, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी स्पर्श खरे, तान्या जाटव, और पूर्णिमा रजक आदि प्रमुखता से शामिल थे। सभी खिलाड़ियों ने रंगभूमि परिवार के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में अपनी प्रशिक्षक सारिका गुप्ता के साथ स्पर्धा पूर्व गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

सभी खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर आई पी एस एन के त्रिपाठी, खेल संचालक रवि गुप्ता , प्रदीप असिस्टेंट डायरेक्टर, विकास खरीदकर कॉर्डिनेटर, आशुतोष मिश्रा भाजपा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रंगभूमि परिवार , आदि ने बधाइयां दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here