इंदौर की हरप्रीत गिल बाजपेयी भारतीय महिला टेनिस टीम में चयनित हुई

0
इंदौर: इंदौर की टेनिस खिलाड़ी हरप्रीत गिल बाजपेयी का भारतीय सीनियर महिला टेनिस टीम के लिए चयन किया गया है। अखिल भारतीय टेनिस संघ द्वारा हरप्रीत गिल बाजपेयी का महिला 35़ का बेहतर रैंकिंग के आधार पर चयन किया गया है। हरप्रीत भारतीय टेनिस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आई टी एफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर वर्ल्ड टीम चैम्पियनषिप 2025, मानवगत, तुर्किये 9 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
भारतीय सीनियर महिला 35़ की टीम इस प्रकार रहेगीः-
1. हरप्रीत गिल बाजपेयी
2. अक्षीथा वासवाराजु
3. निकुंज कमल
4. तुलसी मेहता
हरप्रीत गिल बाजपेयी का भारतीय सीनियर महिला टेनिस टीम में चयन होने पर अखिल भारतीय टेनिस संघ के महासचिव अनिल धूपर, म. प्र. टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल महाजन एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here