वुमेंस T20 क्रिकेट लीग: क्षिप्रा विकिंग्स और नर्मदा ने अपने मुकाबले जीते,ज्योति अत्रे हुई सम्मानित

0

भोपाल: प्रथम वुमेंस टी 20 क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ भोपाल क्रिकेट एसोसिएशन बीडीसीए के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने किया। शिप्रा विकिंग और नर्मदा ने अपने प्रारंभिक मुकाबले जीते।

पठानस अकादमी में खेले जा रहे टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच खेले गये। पहला मैच क्षिप्रा विकिंग्स और सिंध मेवरिक ने बीच खेल गया जिसमे सिंध मेवरिक् ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए क्षिप्रा विकिंग्स ने 17 ओवर मे 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाये। उनकी और से कप्तान अनुष्का शर्मा ने शानदार 46,वंसिका ने 30 रनो का योगदान दिया। सिंध मेवरिक की तरफ से गेंदबाज़ी करते हुए केशवी और राजनंदिनी ने 2-2 विकेट लिए। 124 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंध मेवरिक की टीम 17 ओवर मे 8 विकेट पर 89 रन ही बना पायीउनकी और से यामिनी ने सर्वाधिक 15 रन बनाए।क्षिप्रा विकिंग की और से अंजलिका और मुस्कान ने 2-2 विकेट लिए। अनुष्का शर्मा को उनकी शानदर बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें पूर्व आई पी एल प्लेयर मोहनीश मिश्रा ने सम्मानित किया।दिन का दूसरा मुकाबला नर्मदा फौल्केन् और बेतवा टीटांस के बीच खेला गया जो बहुत ही रोमांचक रहा। नर्मदा फ़लकोंन ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऋषिता परिहार के शानदार 54 रन और निकिता सिंह के 33 रन की बदोलत 15 ओवर में 100 रन बनाये। बेतवा टीटांस की और से गेंदबाज़ी करते हुए खुशी यादव और स्वाति ने 1-1 विकेट लिए। बल्लेबाज़ी करने उतरी बेतवा टाइटंस की और से कनिष्का ठाकुर बैटिंग कर रही थी तो एक समय लग रहा था, वो आसानी से मैच को जीत लेंगे मगर उनके आउट होते ही नर्मदा फलकोंस ने मुकाबले को चार रन से जीत लिया है कनिष्का ठाकुर ने शानदार 48 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए अदिति पवार ने तीन विकेट लिए। ऋषिता परिहार को उनके शानदार 53 रनों के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन टूर्नामेंट बीडीसीए के प्रेसिडेंट ध्रुव नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर 55 साल की उम्र में एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी करने वाली भोपाल की ज्योति अत्रे मैडम को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। इस दोरान भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शांति कुमार जैन,उपाध्यक्ष सुशील सिंह ठाकुर,उपाध्यक्ष अविनाश पाठक, कोषाध्यक्ष सीएस धाकड़,फैसल मीर और क्षेत्र के पूर्व पार्षद पवन बोराणा एवं आयोजन सचिव बृजेश तोमर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here