Madhya Pradesh ने आज खेलों इन्डिया गेम्स में जीता 1स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य,Thangta में मिली रनर-अप ट्रॉफी

0

भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने आज विभिन्न राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही थांग-ता स्पर्धा में टीम को रनर-अप ट्रॉफी भी प्राप्त हुई।थांग-ता (Phunaba Ama 56 किग्रा वर्ग) में अंजली रावत ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। Phunaba Anisuba 56 किग्रा वर्ग में सत्यम डांगी ने रजत पदक अर्जित किया। बॉक्सिंग (60-65 किग्रा वर्ग) में जसरित नौर ने दमदार मुकाबलों के बाद रजत पदक अपने नाम किया।

कुश्ती स्पर्धा में 71 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में हिमांशु राठौर ने कांस्य पदक जीता। 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में निशित जायसवाल ने रजत पदक हासिल किया। थांग-ता टीम को उनके सामूहिक प्रदर्शन के लिए रनर-अप ट्रॉफी प्रदान की गई, जो इस पारंपरिक मार्शल आर्ट में उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here