इंदौर: सरताज अकादमी द्वारा आयोजित 67 वीं सरताज लीग बैडमिंटन स्पर्धा में मन बडजत्या ने 13और 15 वर्ष बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले के लिए जगह बनाई, 15 वर्ष बालक वर्ग में मन बडजत्या का फाइनल सारांश तिरोले से हैं, अशांक मिश्रा 11और 13 वर्ष एवं अयांश मिश्रा 9वर्ष ( कोंपल)और 11वर्ष आयु के फाइनल में हैं, अदवित शाह 9वर्ष आयु के खिताबी मुकाबले में हैं, नारायण बाग बाल विकास केंद्र बैडमिंटन हाल में हो रही स्पर्धा में 15वर्ष बालक वर्ग में सारांश तिरोले ने अर्णब शाह को तीन गेमों में 6-15,15-10,15-8 से घंहराया, मन बडजत्या ने आदित्य तिलवरकर को 15-0,15-1 से और अशांक मिश्रा ने अदवित शाह को 15-2,15-1से शिकस्त दी, अन्य लीग मैचों में अर्णव शाह ने नायशा पुरोहित को 16-14,15-13 से, आदित्य तिलवरकर ने अथर्व चौधरी को 15-9,15-9 से हराया, अशांक मिश्रा ने नयशा पुरोहित को 15-9,15-2 से और अर्णव शाह ने आदित्य तिलवरकर को 15-12,15-4 से पराजित किया, नायशा पुरोहित ने ऋत्वी दवे को 15-8,15-4 से हराया, सारांश तिरोले ने अथर्व चौधरी को 15-9,15-8 से , आदित्य ने ऋत्वी दवे को15-10,15-13 और मन बडजत्या ने नायशा पुरोहित को15-7,15-1 से पराजित किया, नायशा पुरोहित और ऋत्वी दवे बालिका खिताबी मुकाबले में हैं


