भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण महौल के बीच पंजाब किंग्स के लिए वरदान बना कोच

0

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण महौल के बीच आस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व कप्तान और पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग ने एक ऐसा फैसला लिया जिसको सुनकर सबको आश्चर्य होगा। जिस समय भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हो गए थे उस समय सभी खिलाड़ी अपने देश जाने के लिए घबराए हुए थे इसी बीच रिकी रिकी पॉन्टिंग ने भी अपनी प्लाइट में बैठ गए थे। तभी एक खबर आई कि सीज फायर हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस खबर को सुनते ही उन्होंने आखिरी क्षणों में विमान से उतरने का फैसला किया। इस साहसिक कदम ने पॉन्टिंग न सिर्फ प्रतिबद्धता को दर्शाया, बल्कि पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों में भी नई जान फूंक दी।

पिछले कुछ दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई विदेशी खिलाड़ी भारत छोड़कर अपने देश लौट रहे थे। इस अनिश्चितता ने IPL के मौजूदा सीजन पर भी सवालिया निशान लगा दिए थे। कई टीमें अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना अधूरी हो रही थीं और पंजाब किंग्स भी इस संकट से अछूती नहीं थी। लेकिन रिकी पॉन्टिंग ने अपने दम पर स्थिति को संभाला और अपने खिलाड़ियों को एकजुट रखने के लिए असाधारण नेतृत्व का परिचय दिया।

पॉन्टिंग, जो दिल्ली में पंजाब किंग्स के साथ थे उन्होंने युद्धविराम की खबर सुनते ही अपने देश लौटने का विचार त्याग दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने तुरंत अपने खिलाड़ियों से संपर्क किया और उन्हें वापस भारत लौटने के लिए प्रेरित किया। उनके इस फैसले ने न केवल टीम का मनोबल बढ़ाया, बल्कि पंजाब किंग्स को एक बार फिर पूर्ण ताकत के साथ मैदान पर उतरने का मौका दिया।

पंजाब किंग्स जो पिछले एक दशक से IPL में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी, इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। रिकी पॉन्टिंग की कोचिंग में टीम ने न केवल बल्लेबाजी और गेंदबाजी में संतुलन दिखाया, बल्कि एकजुटता और आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here