IPL 2025: मुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान, रिप्लेसमेंट खिलाड़ी प्लेऑफ चरण से होंगे उपलब्ध

0

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस (MI) ने मंगलवार 20 मई 2025 को विल जैक्स, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश के स्थान पर जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरित असलांका को चुना है। विल जैक्स, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में मुंबई इंडियंस के आखिरी लीग मैच के बाद राष्ट्रीय टीम से खेलने के लिए अपने-अपने देश रवाना होने वाले हैं। विल जैक्स की जगह इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लेंगे। वह 5.25 करोड़ की कीमत पर शामिल होंगे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन एक करोड़ रुपये रिजर्व प्राइस पर रयान रिकेल्टन की जगह लेंगे। चरित असालंका 75 लाख के रिजर्व प्राइस पर कॉर्बिन बॉश की जगह लेंगे। मुंबई इंडियंस अगर आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती है तो ये सभी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी प्लेऑफ चरण से उपलब्ध होंगे।

मुंबई इंडियंस अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। उसके 12 मैच में 14 अंक हैं। वह अभी चौथे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैच में 13 अंक हैं। मुंबई इंडियंस को यदि प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे अपने अगले दोनों मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होना है। मुंबई इंडियंस यदि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल नहीं होती है तो उसकी आईपीएल 2025 प्लेऑफ की राह कठिन हो जाएगी। इस स्थिति में दिल्ली कैपिटल्स के 15 अंक हो जाएंगे और वह चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी।

मुंबई इंडियंस अगर वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है तो वह क्वालिफिकेशन सुनिश्चित कर सकती है। मुंबई इंडियंस का आखिरी लीग मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 26 मई को पंजाब किंग्स से होना है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का अंतिम लीग मैच 24 मई को पंजाब किंग्स से ही होना है। पंजाब किंग्स इस समय जिस तरह की फॉर्म में है उसे देखते हुए दोनों ही टीमों के लिए उसे हराना आसान नहीं है। यदि दोनों ही टीमें पंजाब किंग्स को नहीं हरा पाती हैं तो दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here