MPL ग्वालियर में एमपीएल जर्सी अनावरण समारोह में आईसेक्ट का लोगो युक्त टी-शर्ट लांच

0
एमपीएल में आरएनटीयू के खिलाड़ी पुरुष वर्ग में प्रारब्ध मिश्रा, अखिल निगोटे यादव और महिला वर्ग में संस्कृति गुप्ता खिताबी मुकाबले में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। 

भोपाल। मध्यप्रदेश लीग (एमपीएल) के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन की शुरुआत ग्वालियर में आयोजित जर्सी अनावरण समारोह के साथ भव्य रूप से हुई। इस अवसर पर आईसेक्ट समूह का लोगो युक्त टी-शर्ट भी लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमपीएल के चेयरमैन महाआर्यमन सिंधिया, जीडीसीए के प्रेसीडेंट प्रशांत मेहता तथा एमपीएल के सीईओ एवं कन्वेनर रवि पाटनकर रहे। इस विशेष आयोजन में आईसेक्ट समूह की ओर से मनोज त्रिपाठी, विकास अवस्थी तथा विजय प्रताप विशेष रूप से उपस्थित रहे। टूर्नामेंट 12 जून से शंकरपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में आरंभ होगा।आरएनटीयू के तीन होनहार छात्रों ने अपने शानदार प्रदर्शन से एमपीएल में चयनित हुए हैं। पुरुष वर्ग में बीपीईएस के छात्र प्रारब्ध मिश्रा ग्वालियर चिताह टीम से तथा एमपीईएस के छात्र अखिल निगोटे यादव इंदौर पिंक पैंथर से पदार्पण कर रहे हैं। महिला वर्ग में आरएनटीयू की बीपीईएस की छात्रा संस्कृति गुप्ता, जो मुंबई इंडियंस वूमन आईपीएल टीम का हिस्सा रह चुकी हैं, अब भोपाल वॉल्व्स टीम से एमपीएल में हिस्सा ले रही हैं। यह पहली बार है जब एमपीएल में महिला क्रिकेट लीग को भी शामिल किया गया है, जिसमें तीन टीमें भाग ले रही हैं।जर्सी अनावरण समारोह में राज्य भर से आए खेल प्रेमियों, टीम अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस उपलब्धि पर आईसेक्ट समूह के चेयरमैन एवं आरएनटीयू के कुलाधिपति संतोष चौबे, आईसेक्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं एसजीएसयू के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, तथा आरएनटीयू की प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here