अरेरा क्रिकेट लीग: होमी और वैष्णवी के अर्धशतक से रोहित हाउस 6 विकेट से जीता  

0

भोपाल।अरेरा प्रीमियर लीग इण्टर हाउस अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज होमी सोलंकी और वैष्णवी गुप्ता के शानदार अर्थशतकों की मदद से रोहित हाउस ने एकतरफ़ा मैच में बुमराह हाउस को 6 विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

ओल्ड केपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह हाउस के बीच 50-50 ओवर्स का मैच खेला गया। बुमराह हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। अर्णव सिंह पुंडीर ने 61,अंजली राजपूत ने 38, युवराज ने 16, पार्थ दांगी ने 15 और कप्तान पलक वशिष्ठ ने 13 रन बनाए। रोहित हाउस से गेंदबाजी में मार्तण्ड पाल ने 3, होमी सोलंकी ने 2 केतन और वैष्णवी ने 1-1 विकेट लिए और 3 रन आउट हुए।

जवाबी पारी में रोहित हाउस ने 37.3 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना कर एक तरफा मैच जीता। होमी सोलंकी ने 92, वैष्णवी गुप्ता 67, आरुष दुबे ने 20 और कप्तान श्रेया दीक्षित ने नाबाद 15 रन बनाए। बुमराह हाउस के गेंदबाज अर्णव सिंह पुंडीर ने 2, तेजस सिंह और मान्या भाटी ने 1-1 विकेट लिए। अरेरा अकादमी के जूनियर नेशनल प्लेयर प्रतीक शुक्ला और अंशुलिका सिंह ने होमी सोलंकी एवं वैष्णवी गुप्ता को दोहरा प्रदर्शन करने पर संयुक्त प्लेयर ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here