अंकुर क्रिकेट लीग 2025 : वंश खटिक और गुरुवंश सिंह ने अनवर उस्मानी 11 को फाइनल में पहुंचाया

0

भोपाल। अंकुर क्रिकेट लीग 2025 में आज वंश खटीक की घातक गेंदबाजी 7 विकेट एवं गुरुवंश सिंह की शानदार बल्लेबाजी 48 रन की मदद से अनवर उस्मानी 11 ने पहली पारी में 30 रन की बढ़त के आधार पर जीएस पठानीया 11 को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। कल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।

अंकुर मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज अनवर उस्मानी 11 एव जी एस पठानिया 11 टीमों के बीच पहला दो दिवसीय सेमीफ़ाइनल मैच के दूसरे दिन जी एस पठानिया 11 ने अपने कल के स्कोर 2 विकेट पर 91 रन से आगे खेलना शुरू किया। कुशाग्र श्रीवास्तव 54 रन बना कर आउट हुए। उसके बाद पूरी टीम 49.5 ओवर में 108 रनो पर आल आउट हो गई।अनवर उस्मानी 11 की और से वंश खटिक ने 7, गुरुवंश सिंह ने 2, तन्मय जैन ने 1 विकेट लिया।

दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक अनवर उस्मानी 11 ने 62 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 241 रन बना लिए थे। आदित्य पांडे 55 नाबाद, गुरुवंश सिंह 48, जसराज आनंद ने 34, दक्ष चौधरी 27, विराट विश्वास 25 नाबाद रन बनाये। जी एस पठानिया 11 की और से ओम ठाकुर ने 4, कुशाग्र श्रीवास्तव ने 1 विकेट लिया।

पहली पारी में 30 रनो की बढ़त के आधार पर अनवर उस्मानी 11 ने सेमी फाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। पहली पारी में 51 रन एव 2 विकेट, दूसरी पारी में 48 रन, एव वंश खटिक 7 विकेट को संयुक्त मेन ऑफ़ द मैच दिया गया। कल दूसरा सेमीफाइनल डॉ शफ़कत मो ख़ान 11 एव राजकुमार दरयानी 11 के बीच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here