रोहित शर्मा हाउस ने विराट कोहली हाउस को 1 विकेट से हराया

0

भोपाल। अरेरा प्रीमियर इण्टर हाउस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में आज रोहित शर्मा और विराट कोहली हाउस के बीच 50 50 ओवर्स का रिटर्न लीग मैच खेला गया जिसमें रोहित शर्मा हाउस रोमांचक मैच में एक विकेट से जीतकर अगले दौर में पहुंचा।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जारी प्रतियोगिता में आज विराट हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 139 रन बनाए। जिसमें नितिन झा ने 30 कुलदीप मालवीया ने 26 और वैभव मारण ने 20 रन बनाए। रोहित हाउस ओर से गेंदबाजी में श्रेया दीक्षित ने 6 और केतन रेवाड़ीकर ने 4 विकेट लिए।

जवाबी पारी में रोहित शर्मा हाउस ने 46 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 140 रन बनाए और मैच जीता। होमी सोलंकी ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली। कप्तान श्रेया दीक्षित ने 21, अंशुलिका सिंह ने 15 और विवान द्विवेदी ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में वैभव मारण ने 3 शानवी मंडलोई ने 2 नितिन झा और नीर यादव ने 1-1 विकेट लिए और 2 रन आउट हुए। अरविन्द वर्मा, चयनकर्ता, बीडीसीए एवं सीनियर प्लेयर ने श्रेया दीक्षित को प्लेयर ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here