French Open: भांबरी और गेलोवे की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन जारी

0

पेरिस: युकी भांबरी और रॉबर्ट गेलोवे की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गई है। भारत के युकी और अमेरिका के उनके जोड़ीदार गेलोवे ने करीब ढाई घंटे तक चले दूसरे दौर के मुकाबले में क्रोएशिया के निकोला मेकटिच और अमेरिका के माइकल वीनस की जोड़ी को 6-7, 7-6, 6-3 से हराया।

अब भांबरी और गेलोवे का सामना नौवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के क्रिस्टियन हैरीसन और इवान किंग से होगा। भांबरी और गेलोवे ने पहले दौर में रॉबिन हासे और हेंड्रिक जेबेंस को 6-3, 6-7, 6-3 से मात दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here