विश्वास सारंग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट: अरुण गुप्ता ने 38 गेंद में 70 रनों की पारी खेली

0

भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी में तत्वाधान में आयोजित इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दो मैच खेले गए। पहले मैच में सूर्यकांत गुप्ता हाउस जबकि दूसरे मैच में बाबा हाउस ने जीत दर्ज की।

गौतम नगर मैदान पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में आज अशोक वाणी हाउस के कप्तान अभिनव चंगलानी ने टॉस जीतकर पहले गेंदवाजी करने का निर्णय लिया। सूर्यकांत गुप्ता हाउस ने बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाएं। कप्तान कबीर अग्रवाल ने शानदार 70 रन का योगदान दिया और इब्राहिम ने 18 रन बनाए। अशोक वाणी हाउस की ओर से गेंदबाजी करते हुए सरताज सिंह ने 4 विकेट, नीतीश और अभिनव चंद्रानी ने एक-एक विकेट लिए। अशोक हाउस की ओर से नितेश सोनकर ने 29 रन और तनिष्क शाक्य ने 19 रन बनाए और पूरी टीम 123 रन पर ऑल आउट हो गई। सूर्यकांत गुप्ता हाउस की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान कबीर अग्रवाल हिमांशु और प्रीतम ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिए। इस तरह सूर्यकांत गुप्ता गुप्ता हाउस ने अशोक वाणी हाउस को 68 रन से हराया।दूसरा मैच अशोक वाणी हाउस और बाबा यादव हाउस के मध्य खेला गया। बाबा यादव हाउस के कप्तान आरुष गुप्ता ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया निर्धारित ओवरों में 155 रन बनाएं। कप्तान अरुण गुप्ता ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंद में 70 रन और सरवांग सिंह ने 21 रनों का योगदान दिया। अशोक वाणी हाउस की ओर से तनिष्क कैलासियाऔर हिमांशु गुप्ता ने एक एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अशोक वाणी हाउस ने 103 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। इस तरह बाबा यादव हाउस ने यह मैच 52 रनों से जीत लिया। अशोक वाणी हाउस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नीतीश सोनकर ने 19 रन और हर्षिका वर्मा ने 19 रन का योगदान दिया।बाबा हाउस की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान आरुष गुप्ता ने 4 विकेट, कार्तिक साहू और आदित्य यादव ने एक विकेट लिए। पहले मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कबीर अग्रवाल और सरताज सिंह को संयुक्त रूप से दिया गया। दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार प्रदर्शन केलिए कप्तान और आरुष गुप्ता को दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here