25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

राज्य तैराकी प्रतियोगिता में भोपाल बना उपविजेता,अनन्या एस गणेश और अन्वेश सिंह बने व्यक्तिगत चैंपियन

भोपाल। खंडवा में 1 जून से 5 तक आयोजित हुई 53वीं राज्य तैराकी प्रतियोगिता में भोपाल 263 अंक लेकर उपविजेता बना जबकि इंदौर ओवर ऑल विजेता बना। प्रतियोगिता में अनन्या एस गणेश और अन्वेश सिंह व्यक्तिगत चैंपियन बने।आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन भोपाल जिले ने 2 स्वर्ण , 4 रजत और 3 कांस्य पदक प्राप्त किए। भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि इस पाँच दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता के पांचवे दिन भोपाल की अनन्या एस गणेश 100 मीटर फ्रीस्टाइल, वाणी जैन ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया,वाणी जैन ने 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में ग्रुप -2 में स्वर्ण पदक जीता। अंतिम दिन अनन्या एस गणेश बालिका ग्रुप -1 और अन्वेष सिंह ने पुरुष वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles