अरेरा क्रिकेट लीग : अरेरा रेड सीनियर लीग मैच जीत कर फाइनल में पहुंचा, ट्रॉफी के लिए ग्रीन स्टार से भिड़ेगा

0

भोपाल। अरेरा प्रीमियर इण्टर हाउस सीनियर क्रिकेट लीग में आज प्रतीक शुक्ला के शानदार शतक 113 रन की मदद से आरेरा रेड ने अरेरा ब्लू को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहा कल उसका ट्रॉफी के लिए मुकाबला अरेरा ग्रीन स्टार से होगा।

ओल्ड केपियन मैदान पर अरेरा रेड ने टास जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया जिसे सही साबित करते हुए अरेरा ब्लू को निर्धारित 45 ओवरों में 149 रनों पर आल आउट कर दिया। होमी सोलंकी ने सर्वाधिक 44, आयुष पाठक ने 31और अर्णव सिंह पुंडीर ने 12 रन बनाए। रेड की ओर से गेंदबाजी में प्रतीक शुक्ला, ओम शुभ मिश्रा, श्रेया दीक्षित और रौनक बिलगोटिया ने 2-2, समर्थ गर्ग और नीरज ग्रोवर ने 1-1 विकेट लिए।

जवाबी पारी में अरेरा रेड ने 3 विकेट के नुकसान पर 25वें ओवर में 152 बना कर मैच जीता। प्रतीक शुक्ला ने 113 रनों की नाबाद पारी खेली। ओम शुभ मिश्रा ने 15 और नीरज ग्रोवर ने 10 रन बनाए। ब्लू की ओर अर्णव सिंह पुंडीर ने 3 विकेट लिए।पूर्व रणजी प्लेयर महेंद्र सातोकार एवं सीनियर प्लेयर हरभान सिंह सेंगर एवं मुकेश भटनागर ने प्रतीक शुक्ला को मेन आफ द मैच से पुरुस्कृत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here