दानवीर और दिशांत की घातक गेन्दबाज़ी से अकीरा क्रिकेट अकादमी ने वीएस अकादमी को 12 रन से हराया     

0

भोपाल।अभय गोस्वामी क्रिकेट अकादमी द्वारा भेल स्थित जवाहर लाल नेहरू स्कूल में आज प्रथम स्वर्गीय श्री जी एस पठानिया मेमोरियल अंडर-15 बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज का मैच अकीरा क्रिकेट अकादमी और वी एस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसमें अकीरा क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

अकीरा क्रिकेट अकादमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। तानिश ने 43 रन, दिशांत ने 26 रन जबकि दानवीर ने नाबाद 8 रन का योगदान दिया। वी एस क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पार्थ ने 12 रन देकर 3 विकेट, अनमोल ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए कृष्णा ने 30 रन देकर 2 विकेट, केविन 38 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि लक्ष्य ने 1 विकेट लिया।

जवाबी पारी खेलने उतरी वी एस क्रिकेट अकादमी की टीम 20.5 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वेदांत ने 22 रन, पार्थ ने 11 रन बनाए जबकि अनमोल ने 10 रन का योगदान दिया। अकीरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दानवीर ने 19 रन देकर 4 विकेट, दिशांत ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि मनीष और समर्थ ने 1-1 विकेट लिया। इस तरह अकीरा क्रिकेट अकादमी ने 12 रन से जीत हासिल करी। दानवीर को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया।

आज का मैच :

अकीरा क्रिकेट अकादमी विरुद्ध वी एस क्रिकेट अकादमी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here