भोपाल। विदिशा ने गत विजेता भोपाल कारपोरेशन को 75-68 और आरसीसी भोपाल ने सेंट थोमेसाईट को 38-21 अंकों से हराकर 4 थी सुपर 12 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में क्रमशः पुरुष व महिला वर्ग का ख़िताब जीत लिया. आगा क्लब हीरोज़ 1996 बैच के खिलाड़ियों द्वारा आयोजित स्पर्धा का आयोजन आगा क्लब बास्केटबॉल कोर्ट ए सेक्टर पिपलानी पर किया गया.
पुरुस्कार वितरण इंटरनेशनल बास्केटबॉल कोच मुख़्तयार सिंह व श्रीमती रीना वर्मा, अध्यक्ष शमेन्द्र वर्मा वेलफेयर सोसाइटी राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी, उषा सेंगर व सुनीता ने किया. समारोह में आगा क्लब के महासचिव वेद प्रकाश शर्मा, संजय श्रीवास, योगेश सराठे, निर्मल कुमार बोवड़े, विमल साहू, कैलाश कटरवारा, मनोज बुद्धिराजा, कमलेश पाल, विजय पटले व सुशील कांत गोयला विशेष रूप से उपस्थित थे.

महिलाओं के फाइनल में आरसीसी भोपाल ने थोड़ा संघर्ष के बाद सेंट थोमेसाइट को 38-21 अंक से पराजित किया. विजेता टीम से प्रसिद्धि ने 9, रिमशा ने 6 पॉइंट बनाये. थोमेसाइट से वैशाली ने 18 पॉइंट बनाये.
पुरुस्कार (पुरुष वर्ग) –
- सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- राजेंद्र सिंह (भोपाल कारपोरेशन)
- सर्वश्रेष्ठ शूटर- रितिक (विदिशा)
- सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर- मयंक धोतरे (भोपाल कारपोरेशन)
- अपकमिंग प्लेयर- दुर्गेश मुगम (आगा क्लब)
पुरुस्कार (महिला वर्ग) –
- सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- रिमशा (आरसीसी भोपाल)
- सर्वश्रेष्ठ शूटर- वैशाली (सेंट थोमेसाइट)
- सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर- निकिता (आरसीसी भोपाल)
- अपकमिंग प्लेयर- ग्रेसी थापा (आगा क्लब)