French Open: यानिक सिनर का शानदार प्रदर्शन जारी, पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में बनाई जगह

0

पेरिस: विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नोवाक जोकोविच को हराकर फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। इस तरह जोकोविच का 25वां ग्रैंडस्लैम जीतने का इंतजार बढ़ गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिनर ने तीन घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में जोकोविच को 6-4, 7-5, 7-6 (7-3) से हराया। यह सिनर की जोकोविच के खिलाफ लगातार चौथी जीत है।

सिनर का सामना अब अल्कारेज से

जोकोविच ने आखिरी बार 2023 में यूएस ओपन का खिताब जीता था जो उनके करियर का 24वां ग्रैंडस्लैम था। इसके बाद से ही इस सर्बियाई खिलाड़ी का 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। जोकोविक ने आखिरी बार सिनर के खिलाफ 2023 एटीपी फाइनल्स में जीत दर्ज की थी। सिनर का सामना अब फाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से होगा। पिछले साल सिनर रोलां गैरों के सेमीफाइनल में अल्कारेज से हार गए थे। 2013 यूएस के बाद पहली बार ऐसा होगा जब पुरुष और महिला एकल वर्ग के फाइनल में विश्व के नंबर एक और दो खिलाड़ियों का आमना-सामना होगा।

अल्कारेज को मिला वॉकओवर

लोरेंजो मुसेटी को चोट के कारण रिटायर हर्ट होना पड़ा जिससे अल्कारेज को वॉकओवर मिला। मुसेटी और अल्कारेज के बीच सेमीफाइनल मुकाबला चार सेटों तक चला जिसके बाद मुसेटी ने मैच बीच में छोड़ने का फैसला लिया। इटली के आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ अल्कारेज 4-6, 7-6 (3), 6-0, 2-0 से आगे चल रहे थे। 22 साल के दूसरे वरीय अल्कारेज अपने दूसरे फ्रेंच ओपन और कुल पांचवें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए भिड़ेंगे। तीसरे सेट के बाद मुसेट ने ब्रेक लिया था। चौथा सेट शुरू हुआ, लेकिन मुसेटी ने मैच से हटने का फैसला किया। 23 साल के मुसेटी तीसरे सेट में 16 मिनट में ही 0-5 से पिछड़ रहे थे। अल्कारेज ने मुसेटी को अगले गेम में हराया और 21 मिनट में सेट अपने नाम कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here