नॉर्थैम्पटन: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट नॉर्थैम्पटन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ए ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 137 रन बनाए और 158 रन की बढ़त बना ली। फिलहाल अभिमन्यु ईश्वरन (61) और ध्रुव जुरेल (0) क्रीज पर मौजूद हैं। तीसरे दिन का खेल 192/3 से शुरू हुआ था। इंग्लैंड की टीम 327 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। उनके लिए एमिलिओ गे ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। इसके अलावा टॉम हेन्स ने अर्धशतक जड़ा जबकि जॉर्डन कॉक्स 45 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की पहली पारी में भारतीय गेंदबाज खलील अहमद ने कहर बरपाया। उनके कुल चार विकेट अपने नाम किए और 3.68 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की। उनके अलावा अंशुल कंबोज और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट झटके जबकि तनुष कोटियान और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक सफलता अपने नाम की।


