रेलवे गर्वित ने अकीरा अकादमी को 9 विकेट से हराया 

0

भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजित कैलाश प्रसून सारंग अंडर 14 बीडीसीए डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में आज रेलवे गर्वित अकादमी ने अकीरा अकादमी को 9 विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

गौतम नगर क्रिकेट मैदान पर आज टॉस अकीरा क्रिकेट अकादमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व पूरी टीम 22 ओवर में 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अकीरा क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दानवीर डांगी ने सर्वाधिक 45 रन बनाए और समर्थ ने 23 रन का योगदान दिया। रेलवे गर्वित की ओर से गेंदबाजी करते हुए सक्षम माहले ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे गर्वित की टीम शिवम पांडे के 50 रन और अर्णव साहू के 40 रन के बदले एक विकेट के नुकसान पर जीत का हासिल कर लिया। अकीरा क्रिकेट अकादमी के दानवीर दांगी ने एक सफलता हासिल की शिवम पांडे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here