BCCI ने जारी किया वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के भारत दौरे का नया शेड्यूल

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंटरनेशनल होम सीरीज 2025 सेशन और और साउथ अफ्रीका ए के भारत दौरे का नया शेड्यूल जारी किया है। भारतीय पुरुष टीम को घरेलू सरजमीं पर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट, वनडे इंटरनेशनल और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद में शुरू होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट पहले कोलकाता के ईडन गार्डन में होना था। अब वह नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच 14 नवंबर 2025 से शुरू होने वाला साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट नई दिल्ली से कोलकाता के ईडन गार्डन में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा चेपक से भारतीय महिला टीम की मेजबानी छीन गई है।

चेन्नई से शिफ्ट हुआ भारतीय महिला टीम का मैच

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आउटफील्ड और पिचों के नवीनीकरण के कारण, भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच वनडे सीरीज को चेन्नई से शिफ्ट कर दिया गया है। पहले दो वनडे अब न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में होंगे, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। साउथ अफ्रीका की मेंट ए टीम 30 अक्टूबर, 2025 से शुरू होने वाले दो मल्टी डे मैचों और तीन एक दिवसीय मैचों में इंडिया ए का सामना करेगी। दोनों मल्टी डे मैच बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में आयोजित होंगे। तीन एक दिवसीय मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का भारत दौरा
क्रम दिन समय मैच वेन्य
1 रविवार 14-सितंबर-25 1:30 अपराह्न पहला वनडे न्यू चंडीगढ़
2 बुधवार 17-सितंबर-25 1:30 अपराह्न दूसरा वनडे न्यू चंडीगढ़
3 शनिवार 20-सितंबर-25 1:30 अपराह्न तीसरा वनडे​ नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम का भारत दौरा
क्रम दिन से दिन तक मैच सुमय वेन्यू
1 मंगलवार 16-सितम्बर-25 शुक्रवार 19-सितम्बर-25 पहला मल्टी डे मैच सुबह 9:30 बजे लखनऊ
2 मंगलवार 23-सितम्बर-25 शुक्रवार 26-सितम्बर-25 दूसरा मल्टी डे मैच सुबह 9:30 बजे लखनऊ
3 मंगलवार 30-सितम्बर-25 पहला वनडे 1:30 अपराह्न कानपुर
4 शुक्रवार 03-अक्टूबर-25 दूसरा वनडे 1:30 अपराह्न कानपुर
5 रविवार 05-अक्टूबर-25 तीसरा वनडे 1:30 अपराह्न कानपुर
वेस्टइंडीज पुरुष टीम का भारत दौरा
क्रम दिन से दिन तक मैच समय वेन्यू
1 गुरुवार 02-अक्टूबर-25 सोमवार 06-अक्टूबर-25 पहला टेस्ट​ सुबह 9:30 बजे अहमदाबाद
2 शुक्रवार 10-अक्टूबर-25 मंगल 14-अक्टूबर-25 दूसरा टेस्ट​ सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका ए टीम का भारत दौरा
क्रम दिन से दिन तक मैच समय वेन्यू
1 गुरुवार 30-अक्टूबर-25 रविवार 02-नवम्बर-25 पहला मल्टी डे मैच सुबह 9:30 बजे बीसीसीआई सीओई
2 गुरुवार 06-नवंबर-25 रविवार 09-नवंबर-25 दूसरा मल्टी डे मैच सुबह 9:30 बजे बीसीसीआई सीओई
3 गुरुवार 13-नवंबर-25 पहला एकदिवसीय 1:30 अपराह्न राजकोट
4 रविवार 16-नवंबर-25 दूसरा एकदिवसीय 1:30 अपराह्न राजकोट
5 बुधवार 19-नवंबर-25 तीसरा एकदिवसीय 1:30 अपराह्न राजकोट
साउथ अफ्रीका पुरुष टीम का भारत दौरा
क्रम दिन से दिन तक मैच समय वेन्यू
1 शुक्रवार 14-नवंबर-25 मंगल 18-नवंबर-25 पहला टेस्ट​ सुबह 9:30 बजे कोलकाता
2 शनिवार 22-नवंबर-25 बुध 26-नवंबर-25 दूसरा टेस्ट सुबह 9:30 बजे गुवाहाटी
3 रविवार 30-नवंबर-25 पहला वनडे​ 1:30 अपराह्न रांची
4 बुधवार 03-दिसंबर-25 दूसरा वनडे​ 1:30 अपराह्न रायपुर
5 शनिवाार 06-दिसंबर-25 तीसरा वनडे​ 1:30 अपराह्न विजाग
6 मंगलवार 09-दिसम्बर-25 पहला टी20 शाम 7:00 बजे कटक
7 गुरुवार 11-दिसंबर-25 दूसरा टी20 शाम 7:00 बजे न्यू चंडीगढ़
8 रविवार 14-दिसंबर-25 तीसरा टी20 शाम 7:00 बजे धर्मशाला
9 बुुधवार 17-दिसंबर-25 चौथा टी 20 शाम 7:00 बजे लखनऊ
10 शुक्रवार 19-दिसंबर-25 5 वां टी20 शाम 7:00 बजे अहमदाबाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here