IND vs ENG: शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम को लेकर बुरी खबर, ऋषभ पंत को लगी चोट

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। बेकेनहैम में प्रैक्टिस सेशन से शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम को लेकर बुरी खबर आई है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बाएं हाथ में चोट लग गई। इसके बाद उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी नहीं कि। इंग्लैंड की टीम को भी झटका लगा है। मेजबान टीम का फ्रंटलाइन पेसर पहले से ही चोटिल हैं। इस बीच इंडिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में इंग्लैंड लायंस के लिए खेल रहे जोश टंग भी चोटिल हो गए हैं। वह लंगड़ाते हुए तीसरे दिन मैदान से बाहर जाना पड़ा। वह पहले टेस्ट के लिए चुनी गई इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत ने हाई इंटेसिटी ट्रेनिंग सेशन के साथ तैयारी शुरू की। पंत नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे तभी उनके बाएं हाथ में चोट लग गई। वह काफी दर्द में दिखे। इसके बाद मेडिकल टीम को तुरंत बुलाया गया। उनके हाथ पर आइस पैक लगाया गया और कुछ ही देर बाद उनके बाएं हाथ पर भारी टेप लगा दिया गया।

इसके बाद से विकेटकीपर बल्लेबाज ने प्रैक्टिस नहीं की। वह अपने साथियों को नेट सत्र में व्यस्त देखते रहे। चोट लगने से पहले पंत ने नेट्स में काफी समय बिताया था। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपने साथियों की गेंदों का सामना करने से पहले थ्रोडाउन का सामना करते हुए प्रैक्टिस शुरू की। मुख्य कोच गौतम गंभीर सत्र में मौजूद थे और उन्हें पंत के साथ बात करते हुए देखे गए। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड का पेस अटैक डाउन दिख रहा है। मार्क वुड, ओली स्टोन और गस एटकिंसन जैसे गेंदबाज पहले से ही चोटिल हैं। जोफ्रा आर्चर की भी टेस्ट क्रिकेट में वापसी होनी थी, लेकिन वह भी अनफिट हैं। इस बीच जोश टंग का चोटिल होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडिया के खिलाफ दूसरी पारी में तेज गेंदबाज जोश टंग सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद 27 रन देकर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। उनको क्या चोट आई है और यह कितनी गंभीर है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। वह पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here