एशियन पैरा कैनो में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन जीते सात पदक

0

भोपाल। थाइलैंड में आयोजित हो रही एशियन पैरा कैनो चैंपियनशप में भारतीय दल ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए दो स्वर्ण, चार रजत व एक कांस्य सहित कुल सात पदक जीते है। इसमें मप्र की प्राची यादव व पूजा ओझा ने स्वर्ण तथा मनीष कौरव व मनीष यादव ने रजत पदक जीते है।

थाईलैंड के पटाया में यह चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। भारतीय स्टार खिलाड़ी प्राची यादव ने उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन ही भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला, प्राची ने महिला वर्ग में केएल-2 इवेंट में यह सफलता प्राप्त की है। प्राची के बाद हमारे प्रदेश की शान पूजा ओझा ने भी देश का मान बढ़ाया और महिलाओं के वीएल-1 केटेगरी में प्रतियोगी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में निशा रावत ने भी देश के लिए रजत पदक जीता। पुरुष वर्ग में मनीष कौरव ने केएल-3 इवेंट में रजत पदक जीता। वहीं मनीष यादव ने वीए-1 में रजत पदक जीता। इसके अलावा अमित कुमार ने वीएएल-2 इवेंट में रजत पदक जीता। एक कांस्य पदक देश के होनहार कैनो खिलाड़ी यश कुमार ने वीएल-1 में जीता है।

भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा, पैरा चेयरपर्सन एवं चीफ कोच मयंक ठाकुर और मप्र कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के अध्यक्ष पीएस बुंदेला ने पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामानाएं दी है। उल्लेखनीय है कि भारतीय दल आठ जून को रवाना हुआ था, दल ने दो तीन दिनों तक जमकर अभ्यास किया था, इसी का लाभ अब उन्हें पदक के रूप में मिल रहा है। 15 जून तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 22 खिलाड़ी के साथ अस्सिटेंट कोच अनिल राठी व महिला कोच नैनो देवी के मार्गदर्शन में गए है। टम के साथ पुरुष फिजियो आशीष दनायक, महिला फिजियो ईशा जोशी व सपोर्टिंग स्टाफ रिंकू सिंह, विपेंद्र कुर्मी, ऊनी कृष्ण के साथ गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here