पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया उड़ान हादसे पर जताया दुख

0

नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया की उड़ान AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, टेकऑफ के तुरंत बाद मेघनीनगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। हादसे की खबर से पूरे देश में हड़कंप मच गया। पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान ने इस घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूसुफ ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया उड़ान हादसे की खबर से स्तब्ध हूं। सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।” हादसे के बाद घटनास्थल पर धुएं का गुबार और आग की लपटें देखी गईं। बचाव दल और दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। अभी तक हताहतों की संख्या स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है।

अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो एक B787 ड्रीमलाइनर थी, टेक ऑफ के पांच मिनट बाद क्रैश हो गई। इस विमान में 230 यात्री और 12 कैबिन क्रू सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली यात्री शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरी थी और कैप्टन सुमीत सभरवाल के नेतृत्व में फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के साथ संचालित हो रहा था। क्रैश के तुरंत बाद विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की और शाह तुरंत गुजरात के लिए रवाना हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं, और फायर ऑफिसर जयेश ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here