Women’s Hockey: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम के खिलाफ लगातार दर्ज की तीसरी जीत

0

नई दिल्ली : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है और उसने बेल्जियम के खिलाफ लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। यूरोप के अपने मौजूदा दौरे पर भारतीय टीम ने बेल्जियम को 3-2 से मात दी। सोनम ने चौथे मिनट में भारत का खाता खोला। इसके बाद लालथंतलुआंगी (32वें मिनट) और कनिका सिवाच (51वें मिनट) ने भारत की तरफ से गोल किए। बेल्जियम के लिए मैरी गोएन्स (37वें) और मार्टे मैरी (40वें) ने गोल किए। सोनम के शुरुआती गोल के बाद भारत ने पहले हाफ में अपना दबदबा कायम रखा और तीसरे क्वार्टर में लालथंतलुआंगी के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से अपनी बढ़त को मजबूत कर दिया। बेल्जियम ने 37वें और 40वें मिनट में लगातार गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। उसकी तरफ से मैरी गोएन्स ने पेनल्टी स्ट्रोक पर जबकि मार्टे मैरी ने मैदानी गोल किया। खेल समाप्त होने में जब नौ मिनट बचे थे, तब कनिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत का विजय अभियान जारी रखा। भारत का अगला मुकाबला शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here